फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान लदे ट्रक की डंफर से भिड़ंत, आग लगी

विज्ञापन
फोटो-10- हादसे के बाद कुछ इस तरह आग की लपटों से घिरा नजर आया ट्रक। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
बिलग्राम। कटरा-बिल्हौर मार्ग पर गुरुवार सुबह सदरपुर ढाबे के पास डंफर और ट्रक की आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में डंफर का चालक व परिचालक घायल हो गए। वहीं टक्कर के बाद चावल लदे ट्रक में आग लग गई। आसपास के लोगों से सूचना मिलने के बाद पुलिस व कुछ देर बाद फॉयर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। लगभग 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रक में लोड आधे से ज्यादा धान जल चुका था।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह माधौगंज की एक फर्म से धान लादकर बरेली जा रहा ट्रक की कटरा बिल्हौर हाईवे पर सदरपुर ढाबे के पास गिट्टी लदे डंफर भिड़ंत हो गई। ट्रक का चालक और परिचालक सुरक्षित बाहर निकल आए, लेकिन हादसे में डंफर का चालक इस्लामुद्दीन पुत्र (25) समसुद्दीन निवासी कानपुर देहात व परिचालक अशरफ (18) पुत्र समसुद्दीन निवासी रायपुर कानपुर देहात, दोनों घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को जैसे तैसे बाहर निकाला, इसी बीच ट्रक के केबिन में आग लग गई। आग ने पीछे हिस्से में लदे धान के साथ ही डंफर के केबिन को भी जद में ले लिया। दोनों वाहनों में आग लगने से सड़क का यातायात बाधित हो गया।
सूचना मिलने के बाद कोतवाल सुनील कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और फॉयर ब्रिगेड को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। दोनों वाहनों की आग बुझने के बाद पुलिस ने वाहनों को सड़क से किनारे कराया। मार्ग साफ होने पर दो घंटे बाद वाहनों का आवागमन शुरू कराया गया।

फोटो-11- ट्रक और डंफर की भिड़ंत के बाद कटरा बिल्हौर मार्ग पर लगी वाहनों की कतार। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें