फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से सेल्समैन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र में बम्हनाखेड़ा गांव के पास रविवार की देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार शराब ठेके का सेल्समैन की मौत हो गई, जबकि उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

सुरसा क्षेत्र के ग्राम म्यौनी निवासी भगौती प्रसाद (55) पुत्र जोधा शराब ठेके पर सेल्समैन था। रविवार की देर रात ठेका बंद कर बाइक से घर जाने के लिए निकला था। उसके साथ शहर के बावन चुंगी निवासी साथी रानू (35) पुत्र राजेश भी था। बाइक भगौती चला रहा था। रास्ते में बघौली क्षेत्र के हरदोई-लखनऊ मार्ग पर बम्हनाखेड़ा के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां भगौती को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटे व दो बेटियां हैं। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच हुआ है। एसओ बघौली जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें