फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अभाविप ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की ओर से काशी हिंदू विश्वविद्यालय में हुई छेड़खानी की घटना पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर नाराजगी जताई और सिनेमा चौराहा पर प्रदेश अध्यक्ष का पुतला फूंककर नारेबाजी की।
विज्ञापन

अभाविप के संगठन मंत्री अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि यह विरोध प्रदर्शन जनपद की प्रत्येक नगर इकाई पर किया जा रहा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने निजी स्वार्थ के लिए गलत बयानबाजी की है। इस प्रकार की बयानबाजी अशोभनीय है। नगर मंत्री अभिकेश सिंह ने कहा की विद्यार्थी परिषद सदैव से छात्र और राष्ट्र हित में कार्य करती आई है और आगे भी करती रहेगी। जिला संयोजक प्रखर सिंह, एसएफडी के जिला संयोजक कार्तिकेय शुक्ला, सुमित सिंह, तहसील सह-संयोजक अविनाश राज गुप्ता, नगर सहमंत्री अनुराग श्रीवास्तव, अविनाश सिंह, वैभव नारायण, सूर्यांश , शोभित सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें