फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अनुपस्थित चिकित्सक की संविदा समाप्त, स्टाफ नर्स को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। नगरीय आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर तैनात चिकित्सक के बीते चार माह से अनुपस्थित रहने पर संविदा समाप्त कर दी गई है। एक अन्य आउट सोर्स स्टाफ को अनुपस्थित रहने पर नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

शहर के नगरीय आयुष्मान मंदिर पर तैनात चिकित्सक डॉ. अनुष्का बीते 22 अगस्त से लगातार अनुपस्थित चल रही थीं। अवकाश पर जाने से पहले उन्होंने न तो प्रार्थना पत्र दिया और न ही किसी को अवगत कराया। कुछ दिन अनुपस्थित रहने पर उन्हें मुख्य चिकित्सा अधिकारी की तरफ से उन्हें नोटिस दिया गया। पहला नोटिस 25 सितंबर को दिया गया और इसके बाद 17 नवंबर तक उन्हें उपस्थित होने के लिए तीन नोटिस दिए गए।
इसके बावजूद चिकित्सक ने न तो योगदान किया और न ही नोटिस का जवाब दिया। तीन माह से अधिक समय तक अनुपस्थित रहने पर संविदा समाप्त कर दी गई। इसके अतिरिक्त जिला महिला अस्पताल में आउट सोर्स से डीसीएच कार्य के लिए नियुक्त स्टाफ नर्स पल्लवी मिश्रा बीते एक माह से अनुपस्थित हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भवनाथ पांडेय के निर्देश पर उन्हें भी नोटिस जारी की किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें