फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ड्रेजिंग से बदली जाएगी रामगंगा नदी की करीब दो किलोमीटर धारा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। बाढ़ में तबाही मचाने वाली रामगंगा नदी की ड्रेजिंग से धारा बदली जाएगी। करीब दो किलोमीटर लंबाई में सात करोड़ रुपये से होने वाले ड्रेजिंग कार्य का रविवार को विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने हवन-पूजन के साथ शुभारंभ किया। कहा कि ड्रेजिंग से नदी की धारा बदल जाने से पानी का बहाव गांव से दूर होने लगेगा और बाढ़ से होने वाले नुकसान को बचाया जा सकेगा।
विज्ञापन

रामगंगा नदी के बाएं किनारे पर अरवल के पास जल शक्ति विभाग के कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि क्षेत्र पांच नदियों से घिरा है। बाढ़ के समय सभी नदियों का पानी एक हो जाता है। बहाव तेज होने से कटान होता है, जिससे खेत-मकान और सरकारी भवनों को नुकसान पहुंचता है। क्षेत्र की समस्या से मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया। जल शक्ति शारदा नहर विभाग के माध्यम से परियोजना तैयार कराई गई। जिसे शासन ने स्वीकृति दे दी। काम होने के बाद अरवल गांव सहित मजरों में कटान नहीं होगा।
जल शक्ति शारदा नहर विभाग के सहायक अभियंता मोहित सिंह ने बताया कि रामगंगा नदी के बाएं किनारे पर 1.80 किलोमीटर लंबाई में अरवल के पास से ड्रेजिंग होगी। इससे अरवल और अन्य ग्राम समूहों को बाढ़ के कटान और होने वाले नुकसान से बचाया जा सकेगा। अरवल के पास से रामंगगा नदी की धारा को मोड़कर अलीशेरपुरवा के पास फिर से नदी में जोड़ा जाएगा। काम 30 जून तक पूरा हो जाएगा। इस मौके पर डॉ. रजनीश त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख अनोखेलाल, मंडल अध्यक्ष कमलेश पाल, अभिराम सिंह, राकेश मिश्रा, धीरेंद्र प्रताप सिंह चौहान, प्रधान यतीश सिंह व मनोज कुमार रहे। संचालन वीरपाल सिंह कठेरिया ने किया।
विज्ञापन


विधायक ने 3.70 करोड़ की परियोजना का किया भूमि पूजन

पाली। विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू सिंह ने गर्रा नदी में कराए जाने वाले 3.70 करोड़ रुपये के बाढ़ कटान रोधी कार्यों के लिए भूमि पूजन किया। कहा आगामी दो वर्षों में लोगों को कटान से मुक्ति मिल जाएगी। कस्बा के मोहल्ला सुलहसराय में गर्रा नदी के किनारे सिंचाई विभाग ने कार्यक्रम किया। गर्रा नदी के बाएं किनारे पर संवेदनशील ग्राम अतर्जी और दाएं किनारे पर पाली के कटान निरोधक कार्य कराए जाएंगे। विधायक ने कहा कि कहारकोला और बाबरपुर को गर्रा नदी के कटान से रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए गए हैं। इस मौके पर शिवम तिवारी, आशुतोष मिश्रा, अनुज मिश्रा, अनूप वाजपेयी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें