फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: प्रेम विवाह के बाद दुष्कर्म के आरोपी बने युवक ने दिल्ली में फंदा लगाकर की खुदकुशी

विज्ञापन
फोटो-35-घटनास्थल पर जानकारी लेते पुलिस कर्मी। संवाद
विज्ञापन
बेनीगंज। प्रेम विवाह करने के बाद दुष्कर्म के आरोपी बने युवक ने दिल्ली में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। दिल्ली में पोस्टमार्टम के बाद शव रविवार काे गांव लाया गया। इसके कारण कुछ देर के लिए तनाव भी हो गया। बाद में परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी शिव कुमार उर्फ शिवा (27) नई दिल्ली के गोविंदपुरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला छुरिया में रहता था। वहां एक प्राइवेट कंपनी में मजदूरी करता था। उसके बड़े भाई राज कुमार के मुताबिक शनिवार को दिल्ली पुलिस का फोन उसके पास आया था। इस दौरान बताया गया कि किशोरी शिव कुमार ने कमरे के अंदर फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली है। राज कुमार का दावा है कि शुक्रवार देर रात उसकी शिवा से बात हुई थी और सब कुछ सामान्य था।
घटना का पता चलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। दरअसल शिव कुमार का प्रेम प्रसंग गांव निवासी एक किशोरी से था। एक फरवरी 2024 को वह किशोरी को साथ लेकर चला गया था। आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी। इसी बीच किशोरी के पिता ने किशोरी के ननिहाल के थाना क्षेत्र बघौली में न्यायालय के आदेश पर शिव कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। 22 मई को रिपोर्ट दर्ज होने के बाद शिव कुमार को पुलिस ने जेल भेज दिया। 13 सितंबर 2024 को उसे जमानत मिल गई।
विज्ञापन

जमानत मिलने के बाद वह दिल्ली जाकर मजदूरी करने लगा। उधर दूसरी ओर किशोरी ने इसी बीच एक पुत्र को भी जन्म दिया। किशोरी अपने पुत्र के साथ पिता के घर में रहती है। शिव कुमार की खुदकुशी का मामला इसी विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। सीओ हरियावां अजीत चौहान ने बताया कि अभी तक मामला संज्ञान में नहीं था। अब पता चला है तो सभी आवश्यक बिंदुओं पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


12 सितंबर को भी शिकायत की थी किशोरी के पिता ने
किशोरी लगातार शिव कुमार से संपर्क में थी। बीती 12 सितंबर को किशोरी शिव कुमार से फोन पर बात कर रही थी। इसकी जानकारी किशोरी के पिता को हुई थी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शिव कुमार के परिजनों को नसीहत दी कि उससे कहें कि किशोरी से बात न करे। इसके बाद पुलिस वापस चली गई।


दुष्कर्म और पाक्सो के मामले की चल रही सुनवाई, 9 अक्तूबर है अगली तारीख
न्यायालय के आदेश पर बघौली थाने में दर्ज हुए मामले में शिव कुमार को जेल भेजा गया था। शिव कुमार के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो की धाराएं लगी थीं। दरअसल अभिलेखों में किशोरी की उम्र घटना के समय 17 वर्ष बताई गई थी। इसलिए पाक्सो की धाराएं बढ़ी थीं। न्यायालय में यह मामला विचाराधीन है। साक्ष्य में मामला चल रहा है। अगली तारीख नौ अक्तूबर लगी थी।

फोटो-35-घटनास्थल पर जानकारी लेते पुलिस कर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें