फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: माल गाड़ी के आगे आकर युवती ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। लखनऊ-दिल्ली रेलमार्ग पर देहात कोतवाली क्षेत्र के कंढौना गांव के पास माल गाड़ी के सामने आकर युवती ने खुदकुशी कर ली। रविवार दोपहर युवती के लोवर से मिले आधार कार्ड से परिजनों को सूचना दी गई। युवती लखनऊ के वृंदावन कॉलोनी की निवासी है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के कंढौना गांव के पास रविवार दोपहर किलोमीटर संख्या 1171 पर पोल संख्या 12 और 14 के बीच डाऊन लाइन पर माल गाड़ी के सामने एक युवती (22) आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोको पाइलेट ने स्टेशन मास्टर को सूचना दी। मौके पर देहात कोतवाली पुलिस पहुंची। पुलिस ने युवती का शव कब्जे में लिया।
युवती के पास से मिले आधार आधार कार्ड के माध्यम से पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र के वृंदावन कॉलोनी के सेक्टर पांच निवासी हरिनाथ शर्मा ने युवती की पहचान अपनी पुत्री के रूप में की। युवती की शादी दिल्ली से तय थी। परिजनों के मुताबिक, अगले साल मार्च में उसकी शादी होनी थी। देहात कोतवाल विनोद कुमार यादव ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें