फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: इयरफोन पर गाना सुनते जा रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बघौली। इयरफोन लगा कर गाना सुनते हुए शौच के लिए जा रहे युवक की लखनऊ- दिल्ली रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। कान में ईयर फोन लगा होने के कारण युवक ट्रेन की आवाज नहीं सुन सका।
विज्ञापन

बघौली थाना क्षेत्र के कमोलिया गांव निवासी रामनिवास (25) खेती करता था। 10 माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। रामनिवास सोमवार की सुबह घर से शौच जाने के लिए निकला था। इयरफोन लगा कर मोबाइल से गाने सुनते हुए रेलवे ट्रैक के किनारे से निकल रहा था। अचानक उधर से ट्रेन निकली। रामनिवास उसकी चपेट में आ कर कट गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसका पता चलते ही उसकी मां सावित्री और भाई सुजीत बिलखते हुए रेलवे ट्रैक की तरफ दौड़ पड़े। थानाध्यक्ष ज्ञानेश दुबे ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें