फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: शराब पीने के दौरान हुए विवाद में की गई थी युवक की हत्या, तीन गिरफ्तार दो की तलाश

विज्ञापन
फोटो-01- आरोपी प्रदीप। संवाद
विज्ञापन
शाहाबाद। मझिला थाना क्षेत्र के बरी गांव में युवक की हत्या किए जाने की घटना का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस का दावा है कि शराब पीने के दौरान ज्यादा शराब मांगने पर विवाद हुआ था। इस दौरान पांच लोगों ने मिलकर युवक को पीटने के बाद उसका सिर पत्थर पर पटक दिया था। तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दो की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

बरी गांव निवासी उमेश यादव (30) परिजनों के साथ खेती करते थे। घर में पले मवेशियों को चराने जाते थे। 26 सितंबर की दोपहर उमेश मवेशी चराने के लिए गांव के बाहर जंगल गए थे। देर शाम मवेशी वापस घर पहुंच गए थे लेकिन उमेश नहीं पहुंचे थे। देर रात तक उमेश का कुछ पता नहीं चला था। 27 सितंबर को उनके पिता रतीराम ग्रामीणों के साथ उमेश को तलाश रहे थे। इस दौरान उनका शव जंगल में पड़ा मिला था। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए थे लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गंभीर चोटाें के कारण मौत होने की बात सामने आई थी। इससे यह अंदेशा हो गया था कि उमेश की हत्या की गई है। घटना के 14 दिन बाद रतीराम की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी।
सहायक पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण ने हत्या में शामिल सतीश उर्फ सिपाही, प्रदीप और रमेश को गिरफ्तार करने का दावा किया है। बताया कि शराब पीने के दौरान आपस में विवाद हुआ था। इस दौरान इन लोगों ने उमेश को पीटकर एक पत्थर पर सिर पटक दिया था। इससे उसकी मौत हो गई थी। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश मिश्रा ने बताया कि घटना में ओम प्रकाश और कुलदीप भी शामिल हैं। इन दोनों की तलाश की जा रही है।

फोटो-01- आरोपी प्रदीप। संवाद

फोटो-01- आरोपी प्रदीप। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें