फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मकान के बाहर टहल रहे युवक को ट्रक ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। मकान के बाहर टहल रहे युवक को ट्रक ने कुचला, मौत युवक को कुचलने के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया।
विज्ञापन

डेल पंडरवा निवासी अशोक (45) खेती करते थे। लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओवरब्रिज के पास सड़क किनारे ही उनका मकान है। बृहस्पतिवार की रात लगभग सवा दस बजे वह खाना खाने के बाद मकान के बाहर टहल रहे थे। इसी दौरान मैगलगंज की तरफ से आए ट्रक ने अशोक को कुचल दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। परिवार में पत्नी वंदना और तीन बच्चे हैं। सीओ हरियावां संतोष कुमार सिंह ने बताया कि किसान को कुचलने वाले ट्रक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। परिजनों से तहरीर ली गई है। रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें