फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: घरेलू कलह से परेशान युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

विज्ञापन
फोटो-15- धर्मेद्र। फाइल फोटो
विज्ञापन
हरदोई। शहर की इंदिरानगर कॉलोनी में शनिवार सुबह युवक ने फंदा लगा लिया। जीवित होने की आस लिए परिजन मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पिता के मुताबिक, घर में महिलाओं की आपसी कलह से पुत्र परेशान था।
विज्ञापन

लखनऊ रोड स्थित इंदिरानगर कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र उर्फ टीटू (28) अमरोहा में ग्रीन हाउस में फव्वारा लगाने वाली प्राइवेट कंपनी में फील्ड इंस्पेक्टर थे। उनके पिता रामाधार के मुताबिक, तबीयत खराब होने की वजह से कई माह से धर्मेंद्र घर पर ही थे। घर में महिलाओं की आपसी कलह की वजह से वह परेशान रहते थे। इससे वह शराब के आदी हो चुके थे।
शनिवार सुबह उठने के बाद वह सबके साथ कुछ देर बैठे। फिर पानी की बोतल लेकर मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे में चले गए। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आए तो उनकी पत्नी रिचा देखने गई। वहां दरवाजा बंद मिला। दरवाजे से झांकने पर धर्मेंद्र रस्सी के फंदे से लटकते दिखे। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर नीचे उतारा। मेडिकल कॉलेज लाए। यहां डाॅ़ हर्षित ने सुबह 11:40 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में पत्नी और चार वर्षीय एक पुत्र है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि शव का पंचनामा भरा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-15- धर्मेद्र। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें