फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मुंह से आग निकालने की कलाकारी के दौरान युवक झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
सांडी। नगर में चल रहे गणेश महोत्सव के समापन के दौरान शिव तांडव का मंचन करते हुए मुंह से आग फेंकने के प्रदर्शन के दौरान कलाकार गंभीर रूप से झुलस गया। उन्हें सीएचसीी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सांडी में चल रहे गणेश उत्सव में हरदोई के राधे-राधे झांकी ग्रुप के कलाकार शनिवार को विसर्जन यात्रा में प्रस्तुति देने आए थे। इस दौरान शहर के मुन्नेमियां चौराहा निवासी सनी (32) शिव तांडव का मंचन कर रहे थे। मुंह से आग निकालने की कलाकारी दिखाते समय अचानक वह आग की चपेट में आ गए। इसके कारण वह झुलस गए। मौके पर अफरा तफरी मच गई। यहां मौजूद लोगों ने आनन फानन ही उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां उनका उपचार चल रहा है और हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें