कछौना। लखनऊ-हरदोई मार्ग पर ग्राम भीरीघाट के पास तेज रफ्तार से जा रही कार ने सामने से आ रहे साइकिल सवार को टक्कर मार दी। साइलि सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
कछौना के ग्राम मतुआ निवासी सरोज गुप्ता (33 ) साइकिल से घर जा रहा था। इसी दौरान लखनऊ-हरदोई मार्ग पर ग्राम भीरीघाट के पास सामने से तेज गति से आ रही कार ने टक्कर मार दी। सरोज की मौत हो गई। सरोज गांव-गांव जाकर गुब्बारा बेचकर परिवार का भरण पोषण करता था। तीन बच्चे विशाल (10), युवराज (5), व हंस (3) हैं। पत्नी वहीं मृतक के पिता छोटकन्नू ने थाने पर दी तहरीर दी है। कोतवाल संदीप सिंह ने बताया है कि तहरीर मिली है, मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। (संवाद)