हरदोई जिले के भरावन थाना अतरौली क्षेत्र में बुधवार को एक डेढ़ वर्ष के मासूम की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मासूम की मां हत्या की आशंका जता रही है। मासूम के सिर शरीर पर चोट के निशान व गला दबाने के निशान हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
क्षेत्र के लालपुर आशा आश्रम गांव निवासी ज्ञानी के डेढ़ वर्षीय पुत्र अरुनव की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मासूम की मां मुस्कान ने बताया बुधवार की सुबह आठ बजे के बाद घर में भोजन बना रही थी। ससुर गुरूदयाल,सांस कमला चचेरे ससुर रामसहारे गेहूं की फसल काटने खेत गए थे। खाना बनाते समय दरवाजे पर खेल रहे मासूम अरूनव गायब हो गया। उसकी काफी खोजबीन की पर वह नहीं मिला। नौ बजे सास कमला खेत से वापस आई तो कमरे में देखा कि अविवाहित बेटी अपने भतीजे अनरूव के पास चुपचाप बैठी थी।
चारपाई पर मासूम का शव देखकर बिलखने लगी। मौका मिलते ही ननद आशा छत से चढ़कर पड़ोस में चाचा के घर में भूसा की कोठरी में बैठ गई।मासूम की मां मुस्कान का कहना है कि अविवाहित ननद आए दिन झगड़ा करती थी। पुलिस ने मृतक की बुआ को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि अचेत अवस्था में बच्चा मिला था, जिसकी मौत हो गई। पीएम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।