फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बहन के घर करवा देकर लौट रहे युवक की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बहन के घर करवा देकर लौट रहे युवक की किसी वाहन की टक्कर से मौत हो गई।
विज्ञापन

अहिरोरी गांव निवासी मोहित (22) रविवार को बाइक से हरदोई शहर निवासी बहन और राजेश शर्मा के घर करवा देने गया था। रात घर आते समय बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के नयागांव के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मोहित घायल हो गया। पुलिस उसे एंबुलेंस से सीएचसी अहिरोरी लाई, वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिवारीजनों ने बताया कि मोहित अविवाहित और चार भाइयों में छोटा था। भड़ायल चौकी इंचार्ज विजय कुमार शुक्ला ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें