फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: शौच के लिए गई किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के तीसरे दिन किशोरी ने जानकारी परिजनों को दी। मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ टड़ियावां थाने में दुष्कर्म और पाक्सो का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

टड़ियावां थाने में दी गई तहरीर में महिला ने बताया कि उसकी पुत्री (13) कक्षा पांच की छात्रा है। उन्होंने बताया कि 21 जुलाई को बेटी शौच के लिए बाग में शाम सात बजे गई थी।
आरोप है कि इसी दौरान गांव का ही अनीस वहां आ गया। अनीस ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बेटी ने शोर मचाने की कोशिश की तो उसका मुंह दबा दिया। बाद में अनीस ने कहा, अगर किसी को कुछ बताया तो मार डालेंगे। इसी डर से बेटी ने घर पर कुछ बताया नहीं।
विज्ञापन

उसे गुमसुम देखकर मां ने पूछताछ की तो उसने आपबीती सुनाई। सीओ हरियावां अजीत चौहान ने बताया कि दुष्कर्म और पाक्सो की धाराओं में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें