फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पत्नी को बाजार छोड़ युवक फंदे पर लटका

Thu, 16 Jan 2025 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-52-सुनील। स्रोत परिजन-
विज्ञापन

बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में नगवा मोड़ के पास हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बेनीगंज। ससुराल से आकर पत्नी को बाजार में छोड़ने के बाद एक युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के कोरिहाना कला निवासी सुनील (32) एक प्राइवेट फैक्टरी में काम करता था। उसकी ससुराल डेहरियामऊ गांव में है। मंगलवार को वह अपनी साली सेजल का तिलक चढ़ाने ससुरालीजनों के साथ बकसरखेड़ा गया था। बुधवार की दोपहर पत्नी गोल्डी के साथ ससुराल से कपड़े खरीदने कोथावां आया था।
पत्नी को कोथावां बाजार में छोड़कर लघुशंका जाने की बात कहकर निकला था। काफी देर तक जब सुनील वापस नहीं पहुंचा तो पत्नी गोल्डी उसे तलाशने लगी। तलाशते हुए वह कोथावां संडीला मार्ग पर नगवा मोड़ के पास एक बगीचे में पेड़ से मफलर के फंदे पर लटकता मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव देखकर गोल्डी बदहवास हो गई। कुछ ही देर में राहगीरों की भीड़ लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने सुनील के परिजनों को सूचना दी। मृतक के परिवार में पत्नी और एक पुत्री है।कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें