फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: कावड़ लेने जा रहे युवक की ट्रक की टक्कर से मौत

Mon, 21 Aug 2023 01:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विवेक का फाइल फोटो - फोटो : Filephoto
विज्ञापन
अतरौली (अलीगढ़)। रामघाट कल्याण मार्ग पर वीरांगना अवंतीबाई राजकीय डिग्री कॉलेज के निकट ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कस्बा मथुरा के लक्ष्मी नगर निवासी विवेक उर्फ भोले (24) पुत्र शंभू सिंह रविवार को करीब आठ बजे अपने दोस्तों के साथ बाइक से रामघाट से कांवड़ लाने जा रहे थे। राजकीय डिग्री कॉलेज के निकट सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे विवेक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार वालों का रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें