बेहंदर। कासिमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाना पुलिस में तहरीर दी है। इसमें बताया कि उसकी 19 वर्षीय पुत्री 18 अगस्त को स्कूल के लिए घर से निकली थी और फिर वापस नहीं आई। पुत्री को गांव का ही युवक साथ ले गया है।
पीड़ित पिता ने तहरीर में बताया कि 18 अगस्त को पुत्री घर से बेहंदर कलां स्थित संतोष कुमार इंटर काॅलेज पढ़ने गई थी। देर शाम तक वापस न आने पर तलाश की। पता चला कि उनकी पुत्री को गांव का रघुवीर अपने साथ ले गया है। बताया कि पुत्री घर में रखे 12 हजार रुपये भी ले गई है। प्रभारी निरीक्षक महेश चंद्र ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।