फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: तार ठीक करते समय लगा करंट, बिजली के खंभे से गिरा युवक

Mon, 28 Jul 2025 11:02 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
टड़ियावां। ग्राम अलावलपुर में तार ठीक करते समय सोमवार दोपहर करंट लगने से बिजली खंभा से युवक गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मेडिकल कॉलेज से चिकित्सकों ने युवक को लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अलावलपुर निवासी कोटेदार शिवकुमार का शनिवार को आंधी-पानी आने से बिजली खंभा से नलकूप का तार टूट गया था। कोटेदार ने तार सही कराने के लिए अनुज कुमार को बुलाया। अनुज अपने साथ अलावलपुर निवासी मोतीलाल (20) को भी ले आया। बिना शटडाउन लिए मोतीलाल तार ठीक करने के लिए बिजली खंभा पर चढ़ गया।
इसी दौरान उसको करंट लग गया। इससे वह नीचे गिर गया उसे गंभीर चोटें आईं। परिजन एंबुलेंस से उसे सीएचसी ले गए। चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां चिकित्सक ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें