फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: एलटी लाइन के टूटे तार की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। एलटी लाइन के टूटे तार की चपेट में आकर संतरी खुर्द में करंट लगने से युवक की मौत हो गई। शुक्रवार शाम हुई घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बघौली थाना क्षेत्र के संतरी खुर्द निवासी हीरालाल (38) खेती करते थे। उनके गांव के पास कुछ दूरी पर आटा चक्की है। शुक्रवार दोपहर वह गेहूं की बोरी चक्की पर डाल आए थे। शाम 7.30 बजे वह साइकिल से चक्की से आटे की बोरी लेकर घर वापस आ रहे थे। इस दौरान गांव के पास ही बिजली पोल से टूटे एलटी लाइन के तार की चपेट में आ गए। करंट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक के बड़े भाई मुन्नालाल ने पुलिस व बिजली विभाग को सूचना दी। लाइनमैन ने बिजली लाइन काटी। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। मृतक के बड़े भाई मुन्नालाल ने बताया कि हीरालाल के परिवार में उनकी पत्नी माया, दो पुत्रियां दीपांशी व अनिका हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें