फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
- पिहानी कोतवाली क्षेत्र के खटेली गांव का मामला, फंदे पर मिला शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पिहानी। कोतवाली क्षेत्र के खटेली गांव में युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजन शव देख कर बदहवास हो गए। मृतक के भाई के मुताबिक, युवक की पत्नी से कहासुनी हो गई थी। इससे वह नाराज हो गए थे। चर्चा यह भी है कि पेटदर्द से परेशान होकर खुदकुशी की है।
विज्ञापन

खटेली निवासी कमलेश (45) खेती करते थे। बड़े भाई गजोधर के मुताबिक कमलेश और पत्नी पुष्पा में कहासुनी हो जाती थी। फिर बातचीत से मामला सुलझ जाता था। सोमवार की सुबह कमलेश की पुष्पा से घरेलू बातों को लेकर कहासुनी हो गई थी। इससे वह नाराज होकर घर से चले गए। कुछ देर बाद गांव की उत्तर दिशा की ओर गांव निवासी गजराज के खेत में नीम के पेड़ पर कमलेश का शव साड़ी के फंदे से लटका मिला। वहां से निकल रहे ग्रामीणों ने उन्हें पहचान लिया। परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। फॉरेंसिक टीम ने मौके से नमूने जुटाए। कमलेश के परिवार में पत्नी, पुत्र अजीत और पुत्री सीमा है। कोतवाल छोटेलाल ने बताया कि शव का पंचनामा भरवारा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें