फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: जल जीवन मिशन की पानी की टंकी पर तैनात चौकीदार ने फंदा लगाया

विज्ञापन
फोटो-21- कमलेश। फाइल फोटो
विज्ञापन
हरदोई/माधौगंज। थाना क्षेत्र के पड़रा लखनपुर गांव में जल जीवन मिशन के तहत बनी पानी की टंकी के चौकीदार ने बृहस्पतिवार रात अज्ञात कारणों के चलते फंदा लगा लिया। टंकी से केबल चोरी होने की शिकायत पुलिस से करने के बाद लौटे चौकीदार ने गांव के पश्चिम में बने एएनएम सेंटर के पास रजबहे के किनारे पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

पड़रा लखनपुर निवासी कमलेश (65) जल जीवन मिशन के तहत बनी पानी की टंकी पर चौकीदार थे। बेटे मोहित ने बताया कि बुधवार रात ड्यूटी के दौरान अज्ञात चोर पानी की टंकी पर पहुंचे और उनसे चाबी मांगी। कमलेश ने मना कर दिया तो उनके साथ मारपीट की और टंकी की केबल काटकर भाग गए। बृहस्पतिवार सुबह कमलेश चोरी की शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे। वहां उन्हें यह कहकर वापस भेज दिया गया कि साहब मौजूद नहीं हैं शाम को आना। इसके बाद वह घर नहीं आए।
शुक्रवार सुबह गांव निवासी सुधीर ने कमलेश के शव को गांव के पश्चिम में एएनएम सेंटर के पास से निकले रजबहे के किनारे पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका देखा। उन्होंने परिजन को सूचना दी। परिजन की सूचना पर पहुंचे एसआई राकेश कुमार व शुभम सिंह ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार में पत्नी नीलम और चार पुत्र मोहित, रोहित, सुमित व सुमति हैं। इनमें दो पुत्रों की शादी हो चुकी है। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें