फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: एचटी लाइन पर गिरा पेड़, लगी आग, 11 घंटे एक लाख लोग रहे परेशान

Wed, 30 Apr 2025 10:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-14- पिहानी-हरदोई की लाइन पर गिरा पेड़ हटाते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन

- बिजली लाइन टूटने से पिहानी उपकेंद्र की आपूर्ति ठप, टूटा पोल
- फायर बिग्रेड ने आग पर पाया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
पिहानी। विद्युत उपकेंद्र पर इनकमिंग 33 केवीए लाइन पर मंगलवार की आधी रात को पेड़ गिरने से क्षेत्र के करीब एक लाख उपभोक्ता गर्मी से बेहाल हो गए। विद्युत लाइन पर पेड़ गिरने से तेज धमाके के बाद सूखे पेड़ में आग लग गई।
लपटें देखकर आसपास के लोगों ने दमकल और बिजली विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। पेड़ गिरने से विद्युत पोल भी टूट गया। इस कारण 11 घंटे तक क्षेत्र की बिजली गुल रही। नया पोल लगने के बाद आपूर्ति सुचारू हो सकी।
विज्ञापन

पिहानी- हरदोई मार्ग पर ग्राम जतुली के पास विद्युत उपकेंद्र पिहानी को आ रही इंकमिंग 33 केवीए लाइन पर जामुन का पेड़ गिर गया। पेड़ गिरते ही एक तेज धमाका हुआ पेड़ में आग लग गई। रात दो बजे हुई घटना का जब तक लोगों को पता चला तब तक पेड़ से लपटें उठने लगी। लपटें उठता देख लोगों ने फायर बिग्रेड को सूचना दी और बिजली विभाग को भी खबर पहुंचाई।
पेड़ गिरने से बिजली का खंभा भी टूट गया। इस कारण से उपकेंद्र की आपूर्ति ठप हो गई और क्षेत्र के करीब 18000 कनेक्शनों के करीब एक लाख उपभोक्ता रात भर गर्मी से बेहाल रहे। सुबह विभागीय टीम ने राहत कार्य शुरू किया। जेसीबी और हाइड्रोलिक मशीन की की सहायता से पेड़ हटाकर पोल और तार डाले गए। करीब 11 घंटे बाद दोपहर आपूर्ति बहाल हो सकी। अवर अभियंता अजय शर्मा ने बताया कि 33 केवीए लाइन काफी क्षतिग्रस्त हो गई थी और पेड़ भी हटाना था इसलिए आपूर्ति सुचारू करने में 11 घंटे लग गए।
विज्ञापन


फोटो-19- आग को बुझाते दमकल कर्मी। संवाद
स्कूल की इमारत पर गिरा बिजली खंभा व पेड़
हरियावां। हरदोई-पिहानी मार्ग पर जतुली गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास से निकली पिहानी जाने वाली 33 हजार विद्युत लाइन पर बुधवार की सुबह चार बजे अचानक जामुन का पेड़ गिर गया। बिजली खंभे समेत वह प्राथमिक स्कूल की इमारत पर गिर गया। बिजली सप्लाई चालू होने के कारण जामुन के पेड़ में आग पकड़ ली। आग लगने से आसपास के लोग आ गए। ग्रामीणों ने डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पिहानी पावर हाउस को सूचना दी। फिर बिजली की सप्लाई बंद कराई गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि पेड़ सुबह 4 बजे गिरा। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य अर्चना ने बताया कि पेड़ व बिजली की लाइन सुबह गिरी। जब विद्यालय बंद था। विद्यालय की बाउंड्री क्षतिग्रस्त हो गई है। जिसकी सूचना अधिकारी को दे दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें