फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मेडिकल कॉलेज में सुरक्षाकर्मियों और घायल के परिजनों के बीच हुई मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सड़क हादसे में घायल युवक के परिजनों और मेडिकल कॉलेज के सुरक्षा कर्मियों के बीच शनिवार की रात मारपीट हो गई। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

सुरसा थाना क्षेत्र के कराहीपुरवा निवासी सुनील कुमार सिंह (42) के पुत्र राम जी सिंह का शनिवार को जन्मदिन था। सुनील के भतीजे सुंदरम सिंह के मुताबिक, सुनील बाइक से लालपालपुर केक लेने जा रहे थे। इस दौरान लालपालपुर के पास बाइक के सामने मवेशी आ गया। उन्होंने ब्रेक लगाई, तो बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। सुनील घायल हो गए। परिजन उनको मेडिकल कॉलेज लाए। यहां सीटी स्कैन रूम में स्टाफ के साथ परिजनों की कहासुनी हो गई। सुरक्षाकर्मियों ने मामला शांत कराया।
सीटी स्कैन कराकर परिजन जब इमरजेंसी में दोबारा आए। यहां इलाज के संबंध में चिकित्सक और सुरक्षाकर्मियों से परिजनों की फिर कहासुनी होने लगी। आरोप है कि सुनील के परिजनों और सुरक्षाकर्मियों के बीच मारपीट हो गई। इसके बाद परिजन सुनील को लेकर प्राइवेट अस्पताल गए। वहां से उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें