फोटो-12- पत्रकारों से वार्ता करते महामंडलेश्वर व हिन्दू रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी
शाहाबाद। हिंदू रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरी ने कहा है कि देश में धर्मयुद्ध छिड़ा है। फर्जी शंकराचार्य और महामंडलेश्वर बनने-बनाने की बाढ़ आ गई है। कहा कि मुख्यमंत्री ने गोरक्षा पर बेहतर कार्य किया है, लेकिन यह अभी पूरा नहीं है। उन्होंने गाय के हत्यारे पर मानव हत्या की धारा लगाए जाने की मांग की। वह दिलेरगंज स्थित कात्यायनी शक्तिपीठ पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।
स्वामी प्रबोधानंद गिरी ने कहा कि महामंडलेश्वर बनाने की प्रक्रिया दूषित हो गई है। कहा कि अखाड़ा यूनिवर्सिटी नहीं है, जहां मानद उपाधि बांटी जाती है। अखाड़ा सनातन परंपरा की रक्षा के लिए है, लेकिन आज सनातन पर जेहादियों का हमला हो रहा है। सनातन धर्म को बर्बाद किया जा रहा है। आज धन बल से कोई भी पद पा सकता है। कहा कि शंकराचार्य प्रधानमंत्री से छोटा नहीं है, जब प्रधानमंत्री की कार वीआईपी मार्ग पर जा सकती है तो शंकराचार्य क्यों नहीं जा सकते हैं। कुंभ व माघ मेला महात्माओं के लिए ही है। पत्रकार वार्ता में आत्मानंद गिरी भी मौजूद रहे।