फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: प्राइवेट स्कूल के शिक्षक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, पता चलने पर प्रेमिका ने भी दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कछौना (हरदोई)। कछौना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार शाम युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। इसकी जानकारी मिलने पर दूसरे गांव में रहने वाली उसकी प्रेमिका ने भी फंदा लगा लिया। दोनों की मौत हो गई। युवक को शुक्रवार रात ही परिजनों ने दफना दिया जबकि युवती का अंतिम संस्कार शनिवार सुबह किया गया।
विज्ञापन

कछौना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी अल्पसंख्यक समुदाय का युवक (23) कछौना के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाता था। ग्रामीणों के मुताबिक वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। शुक्रवार शाम लगभग चार बजे उसने घर में ही फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी। रात में गांव के बाहर एक सार्वजनिक स्थल पर युवक का शव दफन कर दिया गया। युवक के खुदकुशी करने की जानकारी किसी तरह कछौना कोतवाली क्षेत्र के ही एक गांव निवासी युवती (22) तक पहुंची।
शुक्रवार शाम लगभग छह बजे उसने अपने घर में रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। युवती के माता-पिता की मौत हो चुकी है और वह घर में अकेली रहती थी। परिवार के कुछ लोगों को घटना का पता चला तो शनिवार सुबह पुलिस को सूचना दिए बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक युवक और युवती के बीच प्रेम संबंध थे। युवक की खुदकुशी की जानकारी पर युवती ने भी खुदकुशी की है। पूरे मामले पर कछौना के थानाध्यक्ष प्रेम सागर ने बताया कि घटना को लेकर दोनों के परिजनों ने कोई सूचना नहीं दी। मीडिया के जरिये घटना का पता चला है। अब दोनों ही घटनाओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें