फोटो-28-भाजपा कार्यालय में चुनावी तैयारी में लगे पंचायत चुनाव के जिला प्रभारी राम बहादुर सिंह। सं?
- फोटो : HARDOI
हरदोई। पंचायत चुनाव की तैयारियों में लगी भाजपा जिला पंचायत सदस्य की 72 सीटों पर प्रत्याशियों के मंथन में लगी हुई है। वार्ड संचालन समितियों से हर सीट के लिए शुक्रवार शाम तक पांच-पांच प्रत्याशियों के नाम मांगे गए हैं। 27 और 28 मार्च को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और जिला प्रभारी की मौजूदगी में बैठक के बाद इनमें से तीन तीन नामों को क्षेत्रीय और प्रदेश नेतृत्व के पास भेज दिया जाएगा।
भाजपा ने पंचायत चुनाव के लिए तैयारियां काफी समय पहले ही शुरू कर दी थीं। जिला पंचायत सदस्य के पदों पर पार्टी ने प्रत्याशी उतारने का फैसला किया है। पंचायत चुनाव के लिए जनपद के प्रभारी व पूर्व जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह ने बताया कि गुरुवार और शुक्रवार को सभी 72 सीटों के लिए गठित संचालन समितियों की बैठक हो रही है।
समितियां प्रत्येक सीट पर पंाच-पांच दावेदारों के नाम जिला नेतृत्व को भेजेंगी। 27 और 28 मार्च को जिला प्रभारी प्रकाश पाल की मौजूदगी में सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष और चारों जिला महामंत्रियों की बैठक में इन नामों पर चर्चा होगी। इसके बाद तीन-तीन नाम प्रत्येक सीट के लिए प्रदेश और क्षेत्रीय नेतृत्व के लिए भेज दिए जाएंगे। वहीं से पार्टी प्रत्याशियों की सूची जारी होगी।