फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने व्यापारी से एक लाख लूटे

Mon, 16 Mar 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी से वापस घर जा रहे गल्ला व्यापारी से मटियामऊ मोड़ पर बदमाशों ने नाजायज असलहे के दम पर एक लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। घटना की जानकारी पर व्यापारियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के गांव मुचुवापुर निवासी सुरेश पुत्र वनवारी लाल की माधौगंज मंडी में राधा ट्रैक्टर्स के नाम से आढ़त की दुकान है। जहां से वह दोपहर में माधौगंज मटियामऊ मार्ग से होकर अपनी कार से घर वापस जा रहे थे।

मटियामऊ गांव के पास स्थित अजीज मियां की मजार के सामने चार बदमाशों ने उनकी गाड़ी पर हमला करके रोक लिया और गाड़ी में तोड़फोड़ करने के बाद असलहे की दम पर व्यापारी के पास से एक लाख रुपये की नगदी लूट ली। चीख पुकार मचाने पर जब तक लोग कुछ समझ पाते इससे पहले बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच की और दो लोगाें को पूछताछ के  लिए हिरासत में लिया, जबकि पीड़ित ने दो नामजद व दो अज्ञात के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने समाचार लिखे जाने तक  रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।

पीड़ित के भाई सपा ब्लाक अध्यक्ष शिवमोहन ने बताया कि यदि पुलिस ने शीघ्र रिपोर्ट दर्ज कर घटना का खुलासा नहीं किया तो वह समर्थकों के साथ पुलिस के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। इस बारे में कोतवाल श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें