फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: कृषि महाविद्यालय में 16 करोड़ से बनेगा छात्रावास

विज्ञापन
फोटो 12: कृ​षि महाविद्यालय। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। कृषि महाविद्यालय के विद्यार्थियों को ठहरने के लिए समस्या नहीं होगी। कृषि महाविद्यालय प्रशासन ने महाविद्यालय में छात्रावास बनवाए जाने के लिए शासन को विस्तृत कार्ययोजना (डीपीआर) भेज दी है। 75 कमरों के छात्रावास बनवाए जाने पर करीब 16 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

कृषि महाविद्यालय में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को ठहरने के लिए जल्द ही शहर में किराए के कमरों आदि के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। कृषि महाविद्यालय प्रशासन ने शासन की तरफ से मांगे प्रस्ताव पर छात्रावास बनवाए जाने के लिए डीपीआर तैयार कराई है। डीपीआर को परीक्षण के बाद शासन को वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति के लिए भेजा गया है। छात्रावास बन जाने से महाविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों को आसानी हो जाएगी।
बताया कि राजकीय कृषि महाविद्यालय में 75 कमरों का छात्रावास बनवाया जाएगा जिसमें 225 छात्रों के रहने के लिए व्यवस्था होगी। एक कमरे में तीन-तीन छात्रों के लिए व्यवस्था के हिसाब से छात्रावास को डिजाइन किया गया है।
विज्ञापन


कृषि महाविद्यालय में छात्रावास बनवाए जाने के लिए शासन को डीपीआर बनवाकर भेजा गया है। शासन ने छात्रावास बनवाए जाने के लिए प्रस्ताव मांगा था। उसी पर महाविद्यालय परिसर में उपलब्ध भूमि के आधार पर डीपीआर बनवाया गया है। छात्रावास बनवाए जाने के लिए करीब 16 करोड़ की आवश्यकता होगी। शासन से वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति जल्द मिलने की उम्मीद है। उसी के बाद काम शुरू कराया जाएगा। -प्रोफेसर सीएल मौर्या, डीन, राजकीय कृषि महाविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें