फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से चार लोग झुलसे, भर्ती

Fri, 26 Dec 2014 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन महिलाओं समेत चार लोग आग से झुलस गई। सभी को इलाज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


सुरसा क्षेत्र के बिराहिमपुर निवासी रेशमा (20) पत्नी अमित बुधवार की देर रात आग से झुलस गई। परिजनों का कहना था कि महिला दीपक पलटने से जली है, पर उसके शरीर से मिट्टी के तेल की अधिक मात्रा कुछ और ही कहानी बयां कर रही थी। इधर, शाहाबाद क्षेत्र के राभा मुरादपुर निवासी राधा देवी (65) पत्नी रामस्वरूप आग से झुलस गई।
विज्ञापन


इधर, कासिमपुर क्षेत्र के ग्राम बरौली निवासी रुकमणी (16) पुत्री रघुवीर आग से झुलस गई। पिता ने बताया कि वह आग तापते समय झुलस गई। उधर, मल्लावां क्षेत्र के ग्राम कटरा निवासी शोभित (10) पुत्र अशोक आग से झुलस गया। सभी को इलाज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें