फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दुकान पर दिखावा, गोदाम में जखीरा... सील कर तीन हिरासत में लिए

विज्ञापन
फाेटो-27-गोदाम में भरी आतिशबाजी सामग्री देखते एसडीएम अवनीश कुमार और सीओ संतोष सिंह। संवाद
विज्ञापन
शाहाबाद। लाइसेंस में दर्शाए गए स्थान के अलावा भी पटाखों और आतिशबाजी सामग्री का भंडारण करने का मामला सामने आया है। एसडीएम और सीओ की संयुक्त कार्रवाई में तीन लाइसेंस धारकों को हिरासत में लिया गया है। तीनों ने लाइसेंस में दर्शाए गए स्थानों से दूर अलग-अलग जगहों पर गोदाम बना रखे थे। तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने की कार्रवाई चल रही है। साथ ही इनका लाइसेंस निरस्त किए जाने की संस्तुति भी की जा रही है।
विज्ञापन

शाहाबादनगर के खेड़ा बलायकोट निवासी लियाकत, नजाकत और मौलागंज निवासी शकील बेग के पास आतिशबाजी बेचने का लाइसेंस है। दीपावली के मद्देनजर इन दिनों आतिशबाजी की मांग भी बढ़ी है। शनिवार दोपहर बाद एसडीएम शाहाबाद अवनीश कुमार और सीओ संतोष सिंह ने तीनों दुकानों पर जांच की। तीनों की दुकानें लाइसेंस में दर्ज पते पर ही मिलीं।
इस दौरान पता चला कि इन लोगों ने दुकान से 100 से 200 मीटर दूर तक गोदाम में आतिशबाजी का भंडारण कर रखा है। इस पर संयुक्त टीम ने जांच की तो आबादी वाले इलाकों के बीच बने तीन अलग-अलग गोदामों में बड़े पैमाने पर आतिशबाजी सामग्री बरामद हुई। एसडीएम अवनीश कुमार ने बताया कि तीनों ही जगहों से कुल लगभग 150 गत्ते सामग्री बरामद हुई है। इसकी गिनती कराई जा रही है। तीनों ही गोदामों को सील कर दिया गया है। तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। लाइसेंस में भंडारण क्षमता की जांच के सापेक्ष मौके पर मौजूद मिली सामग्री के आधार पर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन




दो रसीदें खुद के नाम से बाकी रिश्तेदारों के नाम पर
सीओ संतोष सिंह ने बताया कि अभिलेखों की जांच के दौरान पता चला कि भंडारित सामग्री लखीमपुर खीरी व कुछ अन्य जगहों से खरीदकर लाई गई है। जब इनके बिल और अभिलेख देखे गए तो नजाकत और लियाकत के यहां इसमें भी फर्जीवाड़ा मिला। दोनों के पास दो-दो बिल तो खुद के नाम से थे लेकिन बाकी बिल अलग-अलग रिश्तेदारों के नाम से थे। एसडीएम अवनीश कुमार ने बताया कि अब तक खरीदी गई सामग्री के सारे बिल दुकानदारों से मांगे गए हैं। इनकी भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें