फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में एक की मौत, तीन घायल

Fri, 08 May 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतक की शिनाख्त न होने पर शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ रोड स्थित आवास विकास कालोनी के निकट बुधवार की रात 40 वर्षीय युवक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी थी। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया।

पुलिस ने युवक की शिनाख्त करने का प्रयास किया मगर कामयाबी नहीं मिली। उधर, कछौना थाना क्षेत्र में भीरीघाट के पास बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार सोनेलाल (25) पुत्र भगवानदीन निवासी चौरा थाना कछौना और मदन नगर कासिमपुर निवासी राजाराम (50) और उनका पुत्र छोटे घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें