फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजे धजे स्कूल में पहुंचेगा बच्चा, रोज चलेगी 40 मिनट की उपचारात्मक कक्षा

विज्ञापन
फोटो-7-जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। एक मार्च से सभी प्राथमिक स्कूल खुल रहे हैं। इन स्कूलों में रोजाना 40 मिनट की (रिमेडियल) उपचारात्मक कक्षा का संचालन होगा। इस दौरान कोरेाना काल में बच्चों ने क्या सीखा, इसका भी आंकलन किया जाएगा। इधर, शासन स्तर से पांचवीं तक की कक्षाओं को सजाकर बच्चों का स्वागत करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

शासन की ओर से जिले के परिषदीय विद्यालयों को खोले जाने के निर्देश पूर्व में ही दिए जा चुके हैं। 10 फरवरी से जूनियर स्कूलों के दरवाजे बच्चों के लिए खोले जा चुके हैं तो वहीं दूसरी ओर जिले के 2833 प्राथमिक विद्यालयों को भी एक मार्च से खोले जाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग ने एक मार्च से स्कूल खुलने के बाद बच्चों की क्षमताओं का आंकलन करने की तैयारियां शुरू की हैं। इसके लिए आंकलन प्रपत्र तैयार किया गया है।
विज्ञापन

स्कूल आने वाले छात्रों से पहले इसी आधार पर समीक्षा की जाएगी। जो कमजोर मिलेंगे उनके लिए रोजाना पहली कक्षा में 40 मिनट की उपचारात्मक क्लास चलाई जाएगी। कक्षा एक से पांच तक के छात्रों की क्षमताओं का आंकलन केवल हिंदी और गणित में किया जाएगा।
गणित में संख्या पहचानना व हल करना होगा
गणित में कक्षा एक के बच्चों के निर्धारित सूची में से पांच संख्याओं को पहचानना होगा। कक्षा दो के बच्चों को जोड़ एवं घटाव के एक अंक के 75 फीसदी प्रश्न हल करने होंगे। कक्षा तीन के बच्चे जोड़ या घटाने के प्रश्न 75 फीसदी कर लेते हैं या नहीं, यह देखा जाएगा। इसी तरह कक्षा चार व पांच के बच्चों के स्तर का भी आंकलन किया जाएगा।
हिंदी में पहचानने होंगे शब्द
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने बताया कि कक्षा एक के बच्चों को हिंदी के पांच शब्द पहचानने होंगे। कक्षा दो के बच्चों को हिंदी में 20 शब्द प्रति मिनट पढ़ना होगा। कक्षा तीन के बच्चों को हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट के प्रवाह में पढ़ना होगा। कक्षा चार के बच्चों के छोटे अनुच्छेद को पढ़कर 75 फीसदी प्रश्रों का उत्तर देना होगा।
विद्यालयों में होंगे उत्सव, बनेंगे पकवान
शासन की ओर से एक मार्च को खुलने वाले प्राथमिक विद्यालयों के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। विद्यालयों को पहले दिन गुब्बारों व रंगोली से सजाने के निर्देश दिए गए हैं। बच्चों में स्कूल के प्रति आकर्षण पैदा हो सके। तैयारियां जिले के प्राथमिक विद्यालयों ने शुरू कर दी हैं। इसके अलावा रचानात्मक प्रयोग किए जाने के भी निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही अच्छे पकवान भी बनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें