फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ननिहाल आए बच्चे की सुखेता नाला में डूबकर मौत

Wed, 23 Apr 2025 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। ननिहाल में आए बच्चे की सुखेता नाला में गिरकर मौत हो गई। सकरौली निवासी अयूब अपनी पत्नी शहाना व बच्चों के साथ एक सप्ताह पहले शिरोमननगर गांव में ननका के यहां ससुराल आया था। बुधवार को अयूब खेत पर गया था और पत्नी शहाना घर में थी। पांच वर्षीय पुत्र रेहान सुखेता की पुरानी पुलिया के पास बच्चों के साथ खेल रहा था। अचानक संतुलन बिगड़ जाने से वह सुखेता में गिर गया। एक घंटा बाद बच्चा पानी के ऊपर उतरता देखा गया। गंभीर हालत में बच्चे को नगर की सीएचसी लाया गया। वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। पिता मेहनत मजदूरी करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें