फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सर्विस लेन से उतरी कार स्कूली बस से भिड़ी, सात बच्चे घायल

विज्ञापन
फोटो-11- खंती में खड़ी स्कूली बस। संवाद
विज्ञापन
बिलग्राम। बच्चों को लेकर जा रही स्कूली बस में मंगलवार सुबह गंगा एक्सप्रेस-वे की सर्विस लेन से आई कार ने टक्कर मार दी। घटना के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में चली गई। घटना में बस में सवार 26 बच्चों मेें से सात विद्यार्थी घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इन सभी का उपचार किया गया। मौके पर दूसरी बस भेजकर बच्चों को स्कूल भेज दिया गया। घटना के बाद कार सवार लोग कार मौके पर छोड़ भाग निकले।
विज्ञापन




नगर में कन्नौज बाईपास पर डीपीएसडी स्कूल है। इस स्कूल में बिलग्राम के आस पास के कई गांवों के बच्चे पढ़ते हैं। बच्चों के आवागमन के लिए स्कूल बस चलती है। हरदोई रोड पर स्थित गांवों से आने वाले बच्चों की बस मंगलवार सुबह लगभग आठ बजे हरदोई की तरफ से बिलग्राम जा रही थी। इसी दौरान गंगा एक्सप्रेस-वे की सर्विसलेन से आई कार बस से टकरा गई। इसके कारण बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में जा घुसी। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई।
बस में सवार हैबतपुर निवासी संदीप कुमार की बेटी आयुषी (12), विमलेश का पुत्र रामकृष्ण (10), तरौली निवासी रामजी का पुत्र सूर्य कुमार (5), राहुल का पुत्र रुद्र सिंह (3), मानवी (6), अयान (5) और सर्वेश (4) घायल हो गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने पांचों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। उधर दूसरी ओर हादसे की जानकारी पर विद्यालय प्रबंधन ने दूसरी बस भेजक बच्चों को स्कूल बुलाया। सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि बस में कुल 26 बच्चे सवार थे। पांच बच्चे घायल हुए हैं। बस में टक्कर मारने वाली कार पुलिस के कब्जे में है। कार सवार लोगों की तलाश की जा रही है।

फोटो-11- खंती में खड़ी स्कूली बस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें