फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बरातियों से भरी बस ट्रक से टकराई, 10 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार देर रात देहात कोतवाली क्षेत्र के अटवा-असिगांव गांव के पास बरातियों से भरी बस पीछे से ट्रक से टकरा गई। बस में बैठे 10 बराती घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज लाया गया। मौके से चालक और परिचालक बस छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

अरवल थाना क्षेत्र के आलमपुर निवासी अंकुल कुमार नोएडा में एक फैक्टरी में काम करते हैं। अंकुल के चाचा अरविंद ने बताया कि मंगलवार रात अंकुल की बरात बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के रसूलपुर बहेड़ा जा रही थी। बरात के काफिले में दो बस समेत कई कारें थीं। काफिले में सबसे पीछे बस चल रही थी। देहात कोतवाली क्षेत्र के अटवा-असिगांव के पास ट्रक चालक ने ब्रेकर आने पर अचानक ब्रेक लगाई।
इस दौरान डीसीएम के पीछे चल रही बरातियों से भरी बस डीसीएम से टकरा गई। बस में चीख पुकार मच गई। बस में बैठे उनके भतीजे आलमपुर निवासी जबर सिंह (50), चचेरे भाई जीतू (28), सदानंद (48), मानसिंह (45), गोविंद (30), ताऊ मुन्नू लाल (60), चाचा रामकिशोर (46) समेत कप्तान सिंह (49) बालवीर (49) और पड़ोसी गांव पियारीपुर निवासी जसकरण (32) घायल हो गए। घायल गोविंद ने पुलिस और दूसरी बस में सवार ज्ञानू को हादसे की जानकारी दी। पुलिस ने एंबुलेंस से सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया है।
विज्ञापन


फिर साधारण तरीके से शादी की रस्मों को निभाया गया....
अंकुल के चाचा के मुताबिक, बस की टक्कर के बाद घायल मेडिकल कॉलेज पहुंचाए गए। बाकी बचे हुए बराती रसूलपुर बहेड़ा गांव पहुंचे। साधारण तरीके से सभी रस्मों को निभाया गया। डीजे की व्यवस्था की गई थी लेकिन डीजे भी नहीं बजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें