फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: गढि़या-अंतूपुरवा के मध्य कुंडा नाले पर 3.30 करोड़ से बनेगा पुल

विज्ञापन
फोटो 16: गढ़िया-अंतूपुरवा के बीच इसी नाले पर बनेगा पुल। संवाद
विज्ञापन
हरपालपुर। खद्दीपुर राजा साहब के मजरा गढ़िया-अंतूपुरवा के मध्य कुंडा नाले में पानी आने पर लोगों को पानी से होकर नहीं गुजरना पड़ेगा। शासन ने पुल बनवाए जाने की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति दे दी है। 3.30 करोड़ रुपये से पुल बनवाए जाने की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को सौंपी गई है।
विज्ञापन




शासन ने लोक निर्माण विभाग के प्रस्ताव पर यह स्वीकृति दी है। कुंडा नाले पर पुल बन जाने से बरसात के समय नाले में आने वाले पानी से लोगों को आवागमन में दिक्कतें नहीं होंगी। पुल बनवाए जाने के लिए विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने शासन स्तर पर विशेष पैरवी की। उनके प्रयासों से पुल बनवाए जाने के लिए 3.30 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। विभाग ने निविदा आदि की प्रक्रिया जल्द ही पूरी कराते हुए कार्य शुरू कराने की बात कही है।



पुल के बन जाने से अंतूपुरवा, गढ़िया, कुम्हारनपुरवा, दिब्बापुरवा, कायस्थनपुरवा, महमदपुर, शेखापुर आदि गांवों के लोगों को आवागमन में आसानी हो जाएगी। बाढ़ आने पर इन गांवों का रास्ता बंद हो जाता था। पुल बनवाए जाने की स्वीकृति पर सामाजिक कार्यकर्ता महेश मिश्रा, पूर्व प्रधान सतीश अवस्थी आदि बड़ी संख्या में लोगों ने विधायक का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें