फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Thu, 04 Oct 2012 12:00 PM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बाल विहार, राम जूनियर व तारा एकेडमी में विद्यालय संस्थापक की जयंती पर आयोजित वार्षिकोत्सव पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने अपनी प्रतिभा की धाक जमाने के साथ निर्णायकों को हैरत में डाला। उत्साही बच्चों ने प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय बाबू राधाकृष्ण की जयंती पर राम जूनियर हाईस्कूल के बच्चों ने बैंड की मनमोहक धुन पर मुख्य अतिथि प्र्रबंधक नरेंद्र कुमार अग्रवाल का स्वागत किया। तारा एकेडमी के नर्सरी ग्रुप के बच्चों ने पीटी का प्रदर्शन किया। इस मांके पर हुई प्रतियोगिताओं में गुब्बारा दौड़ में अंश, हिब्जानूर व आरूषि, केजी के बच्चों की दौड़ में प्रिंस, प्रतिभा व जोहा, चम्मच दौड़ में योगेंद्र कुमार, फैज, राहुल, कक्षा दो की जलेबी दौड़ में शिवा, शाहबाज, वेदंात सिंह, कक्षा तीन की कुर्सी दौैड़ में मेहताब, आफरीन, अभिषेक क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। अब्बल आई खो खो प्रतियोगिता में टीम ए में प्रभाकर, उदय, हर्ष, अनुभव, रितिक, प्रशांत, आशुतोष राणा, विमल आर्यन, आशुतोष, अभिषेक ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
रस्सा कसी प्रतियोगिता में कक्षा पांच की टीम बी में अभय प्रताप, आयुष मोहन, साक्षी, विकास, चिराग, अनुज, पार्थ, सौम्या, प्रियंका मिश्रा, अमन खान, शीबा ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

तारा एकेडमी के प्री नर्सरी के बच्चों की दौड़ में विशारद, अनामिका, ऐश्वर्य, नर्सरी की मेंढक दौड़ में अखंड प्रताप, कार्तिक, अकुल, केजी की टाफी दौड़ में आयुष, प्रांजल, मो. शाद, चम्मच दौड़ में धीरज, वैभवी, सूर्यांश, गेट रेडी रेस में प्रणत, देव ओमर, अंजर, कुर्सी दौड़ में शिवा, उत्कर्ष, शिवम्, स्मृति दौड़ में अवंशिका, पीयूष, कामाक्षी, बोरा दौड़ में आयुष, नितिन, प्रत्युष क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। खेलकूद प्रतियोगिता के बाद विजयी बच्चों को प्रबंधक ने पुरस्कृत किया।
उधर, सुलेख प्रतियोगिता में नर्सरी वर्ग से बाल विहार की रोली पाल प्रथम, नितिन पाल द्वितीय, व तारा एकेडमी की साक्षी दीक्षित, राज श्रीवास्तव, सुयश पांडेय, तनिष्क शुक्ला व बाल विहार की वैष्णवी तृतीय स्थान पर रही। प्राइमरी वर्ग से बाल विहार के उत्कर्ष मिश्रा प्रथम, तारा एकेडमी की अर्पिता दिवाकर द्वितीय व बाल विहार के पूर्वांश त्रिपाठी तथा तारा एकेडमी के आदित्य शर्मा व साजिया तृतीय स्थान पर रही। इधर, राम जूनियर हाई स्कूल में आयोजित प्रशभन मंच प्रतियोगिता में भी छात्रों ने अपने बुद्धि कौशल का प्रदर्शन किया। इसमें सरस्वती विद्या मंदिर के रमन गुप्ता प्रथम, पौरूष राज सिंह द्वितीय व राम जूनियर के जय सक्सेना तीसरे तथा वैभव शुक्ला चौथे स्थान पर रहे। इस दौरान पूर्व जिला न्यायाधीश विमल जैन व जिला सैनिक कल्याण अधिकारी एचएल कौशल ने कार्यक्रम में पहुंच कर बच्चों का हौंसला अफजाई की। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में तारा एकेडमी के देव प्रिया शुक्ला, सानिया हाशमी, अभिनव सिंह व बाल विहार के प्रवीण प्रथम, तारा एकेडमी के नवनीत पांडेय व आर्यन यादव व बाल विहार के श्रेयांश द्वितीय तथा बाल विहार के दिपाली सिंह व अमन सिंह, तारा एकेडमी के मोहित कुमार व आकाश शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। अर्पणा शुक्ला ने निर्णायक की भूमिका निभाई। राम जूनियर हाई स्कूल की वाक प्रतियोगिता में जैसा राजा वैसी प्रजा विषय पर विचार दिए। इसमें जय सक्सेना, अमृतेंद्र सिंह, वैभव शुक्ला क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। निर्णायक की भूमिका आचार्य राजकुमार सिंह व मनीष मिश्र ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें