फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने किया प्रदर्शन

Wed, 29 Aug 2012 12:00 PM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बांग्लादेशी घुसपैठ से असम में गृहयुद्ध के हालात उत्पन्न होने की बात कहते हुए सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में नारेबाजी करते हुए असम में शांति व्यवस्था को गंभीरता से लागू कराने की मांग की। साथ ही बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार की मांग करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को दिया है।
विज्ञापन

भाजपा के जिला संयोजक राजीव रंजन मिश्र के नेतृत्व में पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने असम हिंसा को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की और केंद्र सरकार पर नाकामी का आरोप लगाते हुए भाजपाइयों ने जुलूस भी निकाला। इस दौरान नारेबाजी करते हुए भाजपा जिला संयोजक ने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठ असम समेत पूरे देश में फैल रहा है। घुसपैठिये खुलेआम वहां के मूल निवासियों की हत्याएं कर रहे हैं, जबकि देश के प्रधानमंत्री, कांग्रेस अध्यक्ष तथा असम के मुख्यमंत्री आंखें मूंद कर बैठे हैं। ऐसे में असम समेत पूरा देश गृहयुद्ध की ओर बढ़ रहा है।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति से मामले को गंभीरता से लेने की मांग की। राज्य समेत जिले में बिजली संकट और बाढ़ के खतरे की संभावना जताते हुए राज्य सरकार द्वारा अभी तक कोई ठोस निर्णय न लेने की बात कही। कहा कि बाढ़ से किसान परेशान हैं और केंद्र सरकार डीजल में इजाफा करने जा रही है। वहीं राज्य सरकार जिले में बेहतर बिजली व्यवस्था नहीं दे पा रही है। ऐसे में जिले और गांवों में हालत खराब है। कानून व्यवस्था पर उन्होंने गांवों में बदमाश पहुंचने की बात कही है। उन्होंने तमाम समस्याओं के निस्तारण की मांग राष्ट्रपति से करते हुए ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट बीएन सिंह को सौंपा है।
विज्ञापन

इस मौके पर डॉक्टर अनुज गुप्ता, अनोज मिश्रा, चंद्रपाल सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह, मनोज कुमार अगिभनहोत्री, मुनीष तिवारी, श्याम पाल पाठक और विमल पाठक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें