फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों तक पहुंचाई जाए थ्रीजी सेवाएं

Tue, 31 Jul 2012 12:00 PM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बीएसएनएल की दूर संचार सलाहकार समिति की बैठक में कई समस्याएं उठीं, जिस पर सांसद ऊषा वर्मा ने समस्याओं के निस्तारण के निर्देश देते हुएनए बीटीएस लगाने एवं गांवों तक थ्रीजी मोबाइल सेवाएं पहुंचाने के निर्देश अफसरों को दिए।
विज्ञापन

बैठक शुरू होने से पहले दूर संचार अफसरों ने सांसद को प्रदत्त गुणवत्ता परक सेवाओं एवं सेवा शुल्कों के बारे में जानकारी दी। टीडीएम अश्वनी कुमार ने बताया कि प्रतिस्पर्धा के इस दौर में सस्ती दराें पर गुणवत्ता परक मोबाइल, डब्लूएलएल, ब्राडबैंड, बेसिक फोन आदि सेवाएं पूरे जिले में दी जा रही है। गत वर्षों की राजस्व को बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बीएसएनएल प्राथमिकता पर जन सेवा केंद्रों को कनेक्टिविटी मुहैया करा रहा है। कमेटी के सदस्य सुधीर कुशवाहा ने गांवों तक थ्रीजी सेवाएं मुहैया कराने एवं ब्लाक स्तर पर फ्रेंचाइजी नियुक्त करने, टेलीफोन बिल मुहैया कराने, डब्लूएलएल फिक्स फोन सिम पर देने आदि सहित कई सुझाव दिए जिस पर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
कुछ सदस्यों ने कई स्थानों पर सिगभनल की समस्या के मामले उठाते हुए नए बीटीएस लगाने का सुझाव दिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं सदस्य अजय सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ला, पीके वर्मा, हफीज मुन्ना नेता ने नेटवर्क संबंधी समस्याओं को दूर करने के सुझाव दिए। बैठक में मेंबर टीएसी के अलावा विभागीय अफ सरों में सीएओ आरसी बरई, डीई प्रशासन आरसी गुप्ता, डीई ब्रजलाल वर्मा, एओ कल्यान सिंह, एसडीई प्रशासन नासिर अली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें