फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम ने तय किया ऋण वसूली का लक्ष्य

Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम द्वारा दिए गए लोन की वसूली के लिए एक बार फिर लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। एडीडीओ समाज कल्याण ने गत वर्ष की वसूली की समीक्षा कर जहां कम वसूली होने पर नाराजगी जताई वहीं चालू वित्तीय वर्ष में रोजगार परक योजनाओं में दिए गए लोन की वसूली में प्रगति और ब्लाकों में कैंप लगाकर वसूली लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए सहायक व ग्राम विकास अधिकारी समाज कल्याण को पत्र जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

अनुसूचित जाति के गरीब लोगों के जीवन स्तर को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निगम द्वारा कई प्रकार की रोजगार परक योजनाओं का संचालन कराया गया है। इन योजनाओं से निगम ने हजारों लोगों को लोन दिया है। निगम ने रोजगार करने के लिए लोन तो दे दिया लेकिन अब बकाएदार लोन की अदायगी से कतरा रहे हैं जिससे निगम स्वयं भी बकाएदार हो गया है। हालांकि निगम ने बकाया वसूलने का काम भी सहायक व ग्राम विकास अधिकारी समाज कल्याण को दे दिया है। निगम की वसूली की ही समीक्षा अपर जिला विकास अधिकारी समाज कल्याण एसएस श्रीवास्तव ने की। इसमें गत वर्ष दयनीय प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। वहीं वित्तीय वर्ष 2012-13 के लिए निगम के कर्मचारियों को वसूली का लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। बताते चलें कि एडीडीओ ने प्रति कर्मचारी को वसूली को 10 लाख रुपए वार्षिक तथा प्रतिमाह के लिए 80 हजार रुपए का लक्ष्य दिया है। उन्हाेंने सभी सहायक व ग्राम विकास अधिकारी समाज कल्याण को पत्र जारी कर दिया है जिसमें उन्होंने लक्ष्य पूर्ति को ब्लाकों में शिविर लगाकर भी ऋण वसूली करने के निर्देश दिए हैं। वहीं एडीडीओ समाज कल्याण ने कार्यों में प्रगति लाने के लिए कहा और प्रति माह का लक्ष्य पूरा न होने पर चेतावनी व प्रतिकूल प्रविष्टि देने का आदेश दिया। जबकि कार्यों में रुचि न लेने व निर्देशों का पालन न करने पर दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें