फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर लगा किया जाएगा पेंशन सत्यापन

Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सुरसा ब्लाक के अस्योली गांव में आबादी से ज्यादा जा रही पेंशन के मामले में विभागीय स्तर से कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वैसे तो डीएम ने आबादी से ज्यादा जा रही पेंशन के संबंध में आख्या मांगी है, वहीं मामला फीडिंग में दूसरी ग्राम सभा के पेंशन जुड़ने की बात कही जा रही है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अस्योली में जा रही पेंशनों का सत्यापन शिविर लगाकर करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

सत्यापन कार्य बीडीओ व बैंक कर्मियों की मौजूदगी में विभागीय कर्मचारियों के माध्यम से कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिले के समाज कल्याण विभाग में आबादी से ज्यादा पेंशन भेजने का मामला सामने आया है। शहर से सटे सुरसा ब्लाक के अस्योली गांव की 17 सौ आबादी के बावजूद गांव में 23 सौ लोगों को वृद्धावस्था की पेंशन भेजी जा रही थी। अस्योली में आबादी से कहीं अधिक जा रही पेंशन के मामला प्रकाश में आने के बाद अमर उजाला ने खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। वहीं इस मामले की जानकारी होने डीएम की ओर से भी इस संबंध में आख्या मांग ली गई।
जिला समाज कल्याण अधिकारी शंभू शरण श्रीवास्तव द्वारा जब इस मामले की जांच की गई तो उसमें फीडिंग करने वालों द्वारा गड़बड़ी करने की बात सामने आई। बताया जाता है कि यूबीआई बैंक फर्दापुर में अस्योली गांव के अलावा पड़ोस के गांव के पेंशनरों के नाम भी उसी सूची में फीड हो गए, जिससे दो ग्राम सभाओं के पेंशन जुड़ने से अस्योली गांव के पेंशनरों की सूची में नाम आबादी अधिक हो गए। हालांकि समाज कल्याण अधिकारी द्वारा रिपोर्ट तो दे दी गई है, लेकिन प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अब अस्योली गांव के लाभार्थियों का सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए हैं। अस्योली में लाभार्थियों का सत्यापन शिविर लगाकर किया जाएगा। जिसमें बीडीओ की मौजूदगी में बैंक कर्मचारी और विभाग के संबंधित पलट सहायक व सुपरवाइजर द्वारा पात्रों का स्थलीय सत्यापन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें