फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच घंटे की कटौती से बिलबिलाए

Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर में हो रही भीषण बिजली कटौती अब लोगों की सहन शक्ति से बाहर होती जा रही है। एक तो कटौती का कोई समय निर्धारित नहीं और दिन में कभी भी बिजली गुल हो जाती है, वहीं तड़के तीन बजे की कटौती भी लोगों की नींद में खलल डाले हुए है, जिससे राहत नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

गुरुवार को विभाग की मनमानी इस कदर देखने को मिली कि दोपहर में एक बजे कटौती हो गई है और पांच घंटे बाद शाम को सुचारु हुई। ऐसे में काम धंधे तो प्रभावित हो गए, वहीं दोपहर में गर्मी से लोग बिलबिलाते नजर आए। बिजली कटौती लोगों का दम निकाल रही है, तमाम दावों के बाद भी शहर की आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है या फिर यह भी कहा जा सकता है कि शहर की आपूर्ति व्यवस्था को जानबूझ कर सुधारा नहीं जा रहा है। ऐसे में कटौती से हालत बेकाबू हो रहे हैं। ज्ञात हो कि शहर में कटौती का कोई समय निर्धारित नहीं है। बिजली विभाग का जब मन होता है तब कटौती कर दी जाती है।
शहर में इस अनियमित ढंग से हो रही कटौती से आम जन मानस को बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कभी सुबह कभी दोपहर तो कभी रात को बिजली घंटों के लिए गुल हो जाती है। वहीं रात्रिकालीन कटौती ने तो अब नियम ही बना लिया है। रात के बारह बजे से लेकर सुबह के पांच बजे के बीच में कभी भी दो से तीन घंटे की कटौती कर दी जाती है, जिससे दिन भर काम करने के बाद थके हारे लोग भी बिजली जाते ही छतों पर या फिर सड़कों पर टहलते हुए नजर आते हैं। अगर रात के तीन बजे कटौती होती है तो फिर मच्छरों की फौज के आगे गहरी नींद में भी खलल पड़ता है। जिससे बीमारी से भी लोग ग्रसित हो रहे हैं। गुरुवार को तो विभाग ने एक साथ पांच घंटे की कटौती दोपहर एक से लेकर शाम छह बजे तक कर दी, जिससे तेज धूप और लू के थपेड़ों से भरी गर्मी में लोगों का हाल बेहाल रहा, वहीं काम काज भी प्रभावित रहा, जबकि कटौती के संबंध में अफसरों से भी कोई बात की जाती है, तो वह भी कोई जवाब देने से बचने की कोशिश करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें