फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन को छह-छह साल कैद

Fri, 05 Dec 2014 05:30 AM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। अपर जिला जज विशंभर प्रसाद ने गुरुवार को एक मुकदमे की सुनवाई पूरी कर गैर इरादतन हत्या के अपराध में तीन अभियुक्तों को छह-छह साल की कैद व 15-15 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।
विज्ञापन

अदालत के समक्ष चले मुकदमे के घटनाक्रमानुसार सुरसा थाना क्षेत्र के टिकरी गांव निवासी मुकेश कुमार के पिता सियाराम को गांव के ही अहिबरन, मनोज तथा अहिबरन के लड़के सुबोध ने 5 जुलाई 12 को शाम 4 बजे मारापीटा। घटना के पीछे रास्ते के निकास को विवाद था। मारपीट में आई चोटों के कारण सियाराम की मौत हो गई थी। कोर्ट ने तीनों अभियुक्तों को गैर इरादतन हत्या के अपराध का दोषी पाते हुए सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें