फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टाफ की कमी से जूझ रही कोतवाली

Mon, 01 Dec 2014 05:30 AM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। कोतवाली में समुचित पुलिस स्टाफ न होने से क्षेत्र की जनता स्वयं को असुरिक्षत महसूस कर रही है। सिपाहियों और दारोगाओं के स्थानांतरण के बाद यहां बचे स्टाफ के कंधों पर अब 61 ग्राम पंचायतों की सुरक्षा का जिम्मा आ गया है।
विज्ञापन

इस बाबत लोगों ने एसएसपी से यहां सिपाही व दारोगा की तैनाती की मांग की है। कोतवाली में इस समय 9 दारोगा के सापेक्ष पांच, जबकि 51 सिपाहियों के सापेक्ष मात्र 17 सिपाही तैनात है। हाल ही में राज्य सरकार के आदेशानुसार कोतवाली में तैनात सिपाहियों व दारोगाओं का गैर जनपद स्थानांतरण कर दिया गया था, तब से लेकर अब तक यहां नए सिपाही व दारोगाओं की तैनाती नहीं हुई। अब जो स्टाफ बचा है, उसी से यहां काम चलाया जा रहा, जिससे पीड़ितों के प्रार्थना पत्रों का समय से निस्तारण नहीं हो पा रहा है। इधर, राघौपुर चौकी क्षेत्र में 10 ग्राम पंचायतें है। जिसमें एक दारोगा व तीन सिपाही तैनात हैं, जबकि यहां 12 सिपाहियों की तैनाती होनी चाहिए। इस बाबत सीओ विजय त्रिपाठी ने बताया कि जल्द ही नई तैनाती कराकर स्टाफ को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें