फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों को बताए ट्रैफिक के नियम

Fri, 28 Nov 2014 05:30 AM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। यातायात माह के अंतर्गत सेंट जेम्स में गुरुवार को एक कार्यशाला आयोजित कर विद्यार्थियों को यातायात की जानकारी दी गई। विद्यार्थियाें को बताया कि यातायात के नियमों को पालन करने से अपना व दूसरों को जीवन बचाया जा सकता है।
विज्ञापन

कार्यशाला में सीओ हरपालपुर नितेश सिंह ने बताया कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें। दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी न चले, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें, तेज रफ्तार में वाहन न चलाएं, शराब पीकर वाहन न चलाएं, सड़क पर वाहन न खड़ा करें, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें। बगैर लाइसेंस वाहन न चलाएं, वाहन को आए की तरफ चलाएं। बच्चे सड़क के दोनों ओर देख कर सड़क पार करें। हमेशा बाईं ओर चले। साइकिल चलाते समय हाथ से संकेत दे। इससे वह अपना व दूसरों का जीवन बचा सकते है। इस मौके पर विद्यालय के फादर और महिला-पुरष टीचर मौजूद थे।
उधर,बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने को आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने यातायात से संबंधित आकृतियां उकेरीं। डाल सिंह मेमोरियल मांटेसरी स्कूल में गुरुवार को यातायात विषय में पोस्टर प्रतियोगिता में बच्चों ने प्रतिभाग किया। बच्चों ने पोस्टर में सड़क पर हमेशा बायीं ओर चलने, 18 वर्ष से कम आयु में वाहन न चलाने, ट्रैफिक लाइट के नियमों का पालन करने, तीव्र गति से वाहन न चलाने की सीख दी। स्कूल की की सेजल, स्नेहा, वैष्णवी, पूजा, आकृति, कल्पना, परी, मयंक, अनुज, शिवांग, प्रशंात, पियुष, राज, खुशी, अंश, आदित्य, काव्या, अभिषेक, कार्तिकेय, शिवांशी, प्रत्युष आदि ने प्रतिभाग किया। जिसमें विधिता श्रीवास्तव व अंबुज सिंह को प्रथम स्थान मिला।
विज्ञापन

आयुष वर्मा द्वितीय और मयंक गुप्ता व रुद्र प्रताप सिंह तृतीय स्थान पर रहे। निर्णायक की भूमिका भूमिका सिंह और नंदनी ने निभाई। इस मौके पर प्रबंधक अखिलेश सिंह, प्रधानाचार्य लक्ष्मी देवी, दिव्या सिंह, निकिता मिश्रा, पूनम गुप्ता, गुंजन, अर्चना, रामप्रकाश पांडेय, अशोक गुप्ता आदि मौजूद थे।
इंसेट---
यातायात पालन में प्रबुद्ध वर्ग आए आगे
बिलग्राम। अधिवक्ता संघ अध्यक्ष सियाराम यादव, वीके सिंह, योगेंद्र सिंह आदि वकीलों और लोगों के साथ पुलिस अफसरों ने यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने को मंथन किया, जिसमें सीओ विजय त्रिपाठी ने कहा कि जनपद में इस वर्ष मार्ग दुर्घटनाओं में 300 के आसपास लोगों की जान गई और इतने ही घायल हुए हैं। देखा जाए तो दुर्घटनाओं से प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या बहुत अधिक है। ऐसे में यातायात नियमों का पालन खुद तो करें ही साथ ही दूसरों को भी कराएं। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह, अधिवक्ता नीलू सिंह, सज्जाद हुसैन, लालाराम शुक्ला आदि ने सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें