फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर कांग्रेस का सदस्यता अभियान शुरू

Thu, 06 Nov 2014 05:30 AM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक में नगर अध्यक्ष शशि भूषण शुक्ला ने पार्टी के सदस्तया अभियान की शुरूआत की। उन्होने संगठन के लोगों से बढ़चढ़कर सदस्यता अभियान में भाग लेने की अपील की। कहा सदस्यता अभियान 20 दिसंबर तक चलाया जायेगा। इसका निर्धारित शुल्क पांच रूपये रखा गया है।
विज्ञापन

सदस्यता अभियान वरिष्ठ कांग्रेस जनों की उपस्थिति में शहर के प्रमुख चौराहों व वार्डों के अंदर कैंप लगाकर चलाया जाएगा। स्वच्छता अभियान पूर्ण होने पर पार्टी हाईकमान द्वारा जारी पहचान पत्र सदस्यों को वितरित किया जायेगा। बैठक मेें कानून व्यवस्था पर चर्चा करते हुए नगर अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता अराजक तत्वों पर नजर रखें और सांप्रदायिकता फ ैलाने वालों को चिंह्नित करें जिससे शहर का माहौल खराब न हो। उन्होंने पदाधिकारियों से जनता के सुख दुख में शामिल होने का आवान किया। इस मौके पर प्रमोद चंदेल, भुट्टों मियां, सरोज चंदेल, हरीओम त्रिपाठी, कमलेश शुक्ला, उमेश शुक्ला, अमृता सिंह, रेखा, सफेदाबानो, ओमप्रकाश सिंह, अरविंद सिंह, संदीप प्रजापति, परवेज हुसैन आदि मौजूद रहे। इधर, कांग्रेस सेवा दल के जिला मुख्य संगठक रामगोपाल दीक्षित ने बताया संगठन की बैठक नीतू तिवारी के संचालन में कृष्ण मोहन गुप्ता, कुं मिथिलेश सिंह चौहान, रामेश्वर प्रसाद की विशेष मौजूदगी में हुई जिसमें संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें