हरदोई। पालिका द्वारा चलाए जा रहे सफाई अभियान के तहत शनिवार को अशराफ टोला, आलूथोक तथा नुमाइश पुरवा में साफ सफाई कर फागिंग कराई गई।
अभियान का जायजा लेने निकले पूर्व पालिकाध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने लोगों के साथ बैठक भी की। उन्होंने कहा कि शहर को साफ सुथरा रखने को लोगों के सहयोग के साथ उनका जागरूक होना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि सांसद नरेश अग्रवाल के निर्देश पर 12 से 21 अक्तूबर तक वार्डों में चलाए जा रहे सफाई अभियान को सार्थक बनाने को सभी का सहयोग जरूरी है। इस मौके पर सभासद मो. अच्छन, सभासद अवधेश गुप्ता, भरत पांडेय, कमल सिंह, शोभित सिंह आदि मौजूद थे।