फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रघुपति राघव की रामधुनी से गूंजा जिला

Sun, 05 Oct 2014 05:33 AM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। महात्मा गांधी की जयंती पर गुरुवार को रघुपति राघव राजाराम की रामधुनी से जिला गुंजायमान हुआ। कई संस्थाओं द्वारा विविध कार्यक्रम आयोजित कर गांधी जी को याद किया गया। डीएम रमेश मिश्र ने गांधी भवन में ध्वजारोहण कर गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

इस मौके पर डीएमने कहा कि गांधी जी ने हमेशा सत्य एवं अहिंसा का पालन करने का मार्ग दिखाया है। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट लक्ष्मीशंकर सिंह, फख्रूल इस्लाम फक्कन, अविनाश गुप्ता, अरुणेश बाजपेयी, दीनदयाल वर्मा, उर्मिला श्रीवास्तव द्वारा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। सर्वधर्म सभा में सभी धर्र्मों के लोगाें द्वारा चरखे पर सूत कातकर गांधी जी को याद किया गया। इसके बाद डीएम व सीडीओ ने स्वतंत्रता सेनानी व सर्वधर्म सभा के सदस्यों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जोगिंदर सिंह गांधी मौजूद थे। पुलिस लाइन में हुए समारोह में एसएसपी गोविंद अग्रवाल ने गांधी जी के सत्य अहिंसा रूपी हथियार की शक्ति पर प्रकाश डाला। विकास भवन में सीडीओ आरएनएस यादव ने भी ध्वजारोहण कर गांधी एवं शास्त्रीजी के चित्र पर माल्यार्पण किया।
इस दौरान डीडीओ श्रीनिवास मिश्र, डीपीओ प्रकाश कुमार, एई एमआई शैलेंद्र सिंह, डीपीआरओ हरिशंकर मिश्र, डीएसडब्लूओ एसएस श्रीवास्तव, सुनील दत्त अवस्थी मौजूद थेे। सवायजपुर तहसील में एसडीएम अशोक शुक्ला ने ध्वजारोहण कर बच्चों को स्वच्छता का संदेश दिया। उधर, पतंजलि योग समिति की ओर से शहीद उद्यान में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर जिला प्रभारी हरिवंश सिंह, प्रतिभा कटियार, कमल वर्मा, महा सिंह, डा. एसके सिंह, राजेश सिंह, हरिनाथ सिंह, मंजू चंदेल, कुमोदिनी देवी आदि मौजूद थे। कन्हई पुरवा स्थित छत्तरपाल जूनियर हाईस्कूल में प्रबंधक महेंद्र पाल ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य श्रीराम विलास पाल आदि मौजूद थे। बाल विहार, तारा एकेडमी और रामजूनियर स्कूल में बच्चों ने स्कूल में अभियान चलाकर सफाई की।
विज्ञापन

इस दौरान स्कूल की सफाईकर्मी राम देवी, निर्मला, मनीष, रामनाथ और सुनीता को सम्मानित किया गया। उधर, जिले के सभी शैक्षणिक संस्थाओं में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। स्टेशन रोड स्थित स्प्रिंग डेल्स किंडर गार्टेन स्कूल में बच्चों ने गांधीजी का वेशधारण कर सभी को प्रभावित किया। इस मौके पर प्रिंसिपल अदिति गौड़ सहित टीचरें मौजूद रहीं। आर्यकन्या महाविद्यालय में एनएसएस स्वयं सेवकों ने प्राचार्य डा. निर्मल यादव व डा. उमा रानी श्रीवास्तव के नेतृत्व में पौधरोपण किया। सीएसएन कालेज में प्राचार्य डा. नरेश चंद्र शुक्ला ने गांधीजी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर डा. एके सिंह, डा. महेंद्र त्रिपाठी तथा डा. जगदीश सिंह कुशवाहा, मिथिलेश मिश्रा ने विचार रखे।
बाल विहार, तारा एकेडमी व राम जूनियर हाई स्कूल में प्रबंधक अतुल अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। आशा नगर स्थित डीएस पब्लिक स्कूल के कार्यक्रम में प्रबंधक सर्वेश सिंह चंचल ने महापुरुषों के कार्यों के बारे में बताया। प्रधानाचार्य डा. निशी सिंह, उपासना सैनी व स्वाती सिंह मौजूद थीं। सरस्वती सदन की पुस्तकालयाध्यक्ष सीमा मिश्रा ने देश व समाज के निर्माण की अपील की। डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में प्रधानाचार्या लक्ष्मी देवी ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर उप प्रबंध संचालिका भूमिका सिंह, नंदिनी बाजपेयी, सुधा गुप्ता, बीना गुप्ता, गुंजन, सरिता, निशा व दिव्या सिंह मौजूद थीं। किंगसन वेलफेयर पब्लिक स्कूल व विद्या देवी स्कूल में प्रधानाचार्य विभा मिश्रा ने गांधी व शास्त्रीजी के चित्र पर माल्यार्पण किया।
एक्सीलेंट इंग्लिश कोचिंग में अंग्रेजी प्रवक्ता डा. अंशुमान शुक्ल ने क्विज करा पुरस्कार बांटे। उत्कर्ष कोचिंग इंस्टीट्यूट में नालेज प्रतियोगिता हुई। सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दोनों महापुरुषों की जयंती मनाकर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। प्रबंधक राकेश पाल आदि मौजूद थे। ज्ञान स्थली एकेडमी में जयंती हर्षोल्लास से मनी। प्रधानाचार्य डा. मुकुल सिंह मौजूद थे। जीआईसी में प्रभात रैली से जयंती पर्व शुरू हुआ। प्रधानाचार्य ने ध्वजारोहण कर स्वच्छता के प्रति प्रेरणा देते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कराया।
इंसेट---
पार्टियों ने भी महापुरुषों की जयंती मनाई
हरदोई। जिला कांग्रेस के तत्वावधान में पार्टी कार्यालय पर अध्यक्ष मिथिलेश सिंह चौहान की अध्यक्षता मेें गांधी व शास्त्री की जयंती मनाई गई। शहर अध्यक्ष शशिभूषण शुक्ला, रामेश्वर प्रसाद, सुख सागर मिश्र मधुर, राजीव सिंह, प्रमोद सिंह, डा. सुहैल अहमद, सरोज चंदेल आदि मौजूद थे। सपा कार्यालय पर एसटीएससी आयोग सदस्य पीके वर्मा ने सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। जिला महासचिव अजय सिंह, अमित बाजपेयी, अजय सिंह चंदेल, शैल सिंह मौजूद रहीं। सयुस ने भी जयंती मनाई। इस मौके पर प्रांतीय सदस्य मुकुल सिंह आशा, संजय कश्यप आदि मौजूद थे। भारतीय कृषक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज दीक्षित ने पुष्प अर्पित कर महापुरुषों की जयंती मनाई। इस मौके पर राजेश्वरी देवी, राजेंद्र प्रसाद राजवंशी, संजय, अमित शुक्ला मौजूद थे। कायस्थ समाज द्वारा चित्रांश भवन में प्रार्थना सभा की गई। विजय भाई, सुरेंद्र गुप्ता, हरकिशोर श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव मौजूद थे। विश्व शांति आश्रम श्रद्धानंदनगर में अहिंसा पर्व सप्ताह का शुभारंभ हुआ। आचार्य सत्यवीर प्रकाश आर्य, रंजना बाजपेयी, प्रमोद सिंह, धर्मेंद्र आदि मौजूद थे। भारतीय संस्कृत एकता परिषद व सर्वोत्तम संगीत महाविद्यालय के तत्वावधान में जयंती पर्व मनाया गया। सर्वोत्तम श्रीवास्तव, सुभाष मिश्र, डा. जय प्रकाश, हनीफ खान, यशस्वी श्रीवास्तव, मानषी द्विवेदी, ममता सिंह मौजूद थे।
इंसेट---
वाक रेस शुभम, अर्चना, अखिलेश ने जीती
हरदोई। गांधी जयंती पर स्पोर्ट्स स्टेडियम द्वारा आयोजित वाक रेस प्रतियोगिता मेें पुरुष, महिला व जूनियर वर्ग में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पुरुष वर्ग में शुभम पाल प्रथम, अभिषेक पाल, मनोज श्रीवास्तव, शिवम मिश्रा, विकास कुमार व प्रदीप को द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ, पांचवें व छठे स्थान पर रहे। महिला में अर्चना पाल प्रथम, दीप शिखा मौर्य, प्रियांशु वर्मा, आस्था वर्मा, रोशनी गुप्ता व नामिता को द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ, पांचवां व छठा स्थान मिला। जूनियर में अखिलेश प्रथम, अंचल वर्मा, अंकित कश्यप, राहुल कुमार, बृजेश गुप्ता व धृतवर्धन पाल को द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ, पांचवां व छठा स्थान मिला। इस मौके परअब्दुल हफीज, पूनम तिवारी, शिवनंदन, सुमिंदर, छोटे भइया, गोपाल मिश्रा, ओमपाल सिंह मौजूद थे।
इंसेट---
ग्रामीण क्षेत्रों में भी मनाई गई जयंती
हरदोई। संडीला तहसील में एसडीएम जीसी श्रीवास्तव ने ध्वजा रोहण किया। इसके बाद रघुपति राघव राजाराम, पतित पावन सीताराम, गीत गाया और गांधी एवं शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया। पिहानी में शिष्ट मित्र मंडल की ओर से जूनियर हाईस्कूल में हुए कार्यक्रम में सीएमओ डा. वीके गुप्ता, बीईओ उपेंद्र विश्वकर्मा, प्रधानाचार्य रामरघुवीर, अनिल कुमार व रामजी दीक्षित आदि ने नीम, कंजी, आम आदि के पौधे लगाए। सीएचसी परिसर में सीएमओ के साथ चिकित्सा अधीक्षक डा. जितेंद्र श्रीवास्तव, डा. वैभव जायसवाल, डा. अमित मिश्रा व डा. संदीप वर्मा आदि ने पौधे रोपे। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका स्कूल में सीएमओ ने शिष्ट मित्र मंडल के पदाधिकारियों समेत चीफ वार्डन भावना गुप्ता के साथ पौधरोपण किया। इस मौके पर प्रियंक दीक्षित, रामलखन सविता, फूल सिंह यादव, विपुल मिश्रा, अरविंद राठौर, देशराज, कुलदीप अवस्थी, रुचि बाजपेई, अनिल राठौर, सुनीत वाजपेई आदि मौजूद थे। सांडी पालिकाध्यक्ष रीतू गुप्ता ने ध्वजारोहण कर बापू जी के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर मोती राणे, शकील, पुष्पेंद्र, विजयकांत बाजपेई, अनवारूल हक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें